logo

Jharkhand News की खबरें

गिरिडीह में 4 AZNA मशीन सहित उपकरण चोरी मामले का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

बगोदर-सरिया रोड स्थित मोबाइल टावर से 4 AZNA मशीन समेत अन्य तकनीकी उपकरणों की चोरी के मामले में बगोदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुबई में 4 महीने से फंसा है गिरिडीह का प्रवासी श्रमिक रामेश्वर, परिजनों से संपर्क टूटा

झारखंड का प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास दुबई में फंसा है। 6 मई 2026 को आजीविका की तलाश में दुबई पहुंचा रामेश्वर बीते 4 महीने से फंसा है।

मिहिजाम स्टेडियम में निर्माणाधीन चहारदीवारी ढही, स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण के लगाए आरोप

​मिहिजाम के नगर परिषद क्षेत्र (वार्ड नंबर 20) में बन रहा बहुप्रतीक्षित मिहिजाम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (फुटबॉल स्टेडियम) पहली ही परीक्षा में फेल हो गया है।

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता हरिशरण देवगन पर उठे सवाल!

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता हरिशरण देवगन की भूमिका को लेकर झारखंड के छात्र आंदोलन से जुड़े कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

रक्षाबंधन वाले दिन भी खुलेंगे स्कूल, रविवार को भी नहीं मिलेगी छुट्टी; जानें क्यों! 

झारखंड में 28 और 30 अगस्त को अवकाश है, लेकिन स्कूल खुले रहेंगे। दरअसल, शिक्षा सचिव उमाशंकरसिंह ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा है।

बिना परमिशन के रांची में धरना-प्रदर्शन करना मना है, जिला प्रशासन ने क्या अपील की!

रांची जिला प्रशासन ने कहा है कि बिना पूर्व अनुमति के शहर में धरना प्रदर्शन, विरोध जुलूस और मार्च का आयोजन करना मना है। जिला प्रशासन का तर्क है कि बिना पूर्व अनुमति के विरोध प्रदर्शन, जुलूस, घेराव और आमसभा के आयोजन से विधि-व्यवस्था, जन सुरक्षा और ट्रैफिक प

चाकुलिया के जंगल में युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने दोस्त संग मिलकर की दरिंदगी; केस दर्ज

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थानाक्षेत्र में 26 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के रहने वाले 2 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

JSSC-CGL में गड़बड़ी की जानकारी है तो CID से साझा कीजिए, जारी हुआ WhatsApp नंबर और ईमेल ID

JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच में जुटी सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की है।

संकुचित और कुंठित होकर छात्रों के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रही सरकार- बाबूलाल मरांडी

रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में JSSC-JPSC रिफॉर्म मंच द्वारा तय कार्यक्रम के तहत सीएम हेमंत का पुतला दहन करने के लिए इकट्ठा हुए छात्रों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित हमले की घटना की बाबूलाल मरांडी ने आलोचना की है।

गिरिडीह में JPSC-JSSC CGL मामले को लेकर छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं में झड़प, 2 छात्र नेता घायल

JPSC-JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया।

पीएम किसान योजना और बिजली बिल के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

देवघर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पत्थरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

MGM अस्पताल समेत शहरभर में चोरी-छिनतई करने वाला गिरोह धराया, 33 स्मार्टफोन और 3 वाहन बरामद

जमशेदपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है।

Load More